जयपुर। देश की वित्त मंत्री आज संसद में बजट पेश कर रही हैं। देश के मजूदर वर्ग से लेकर व्यापारी वर्ग और आम जनता की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं। समाचार लिखे जाने तक वित्त मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें से एक है प्रधानमंत्री आसाव योजना के तहत 80 लाख नये मकान बनाने की। वित्तमंत्री ने कहा कि, देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 80 लाख नये आवास बनवाये जायेंगे।
अन्य प्रमुख घोषणाएं
डिजिटल करेंसी को इसी वित्त वर्ष में चालू किया जाएगा
वित्तमंत्री ने डिजिटल करेंसी के बारे में कहा कि वित्त वर्ष 2022—23 में रिजर्व बैंक डिजिटल करेंसी को जारी करेगी। ग्रीन बॉन्ड के जरिए पैसे इकठ्ठा करेंगे और ब्लैक चेन तकनीक के आधार पर डिजिटल करेंसी जारी की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक निवेश को बने रहने की जरूरत है। सार्वजनिक निवेश के साथ निजी निवेश को प्रेरित करने की योजना है।
इसी वर्ष शुरू होंगी 5जी सेवाऐं
5G की लॉन्चिंग के बारे मे वित्त मंत्री ने कहा कि 5 जी सर्विस इस साल शुरू कर दी जायेंगी। जल्द ही 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू होंगी। 5जी के लिए लिए स्कीम लाई जाएगी। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि अब इंटरनेट की हर गांव और क्षेत्र में पहुंच होगी।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा
वित्त मंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा दिया जाएगा। कुल खरीदी बजट में से 68% को घरेलू बाजार से खरीदी पर खर्च किया जाएगां इससे रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भता कम होगी. पिछले वित्त वर्ष से यह 58 फीसदी ज्यादा है.