Sonia Gandhi से मिलेंगे नीतीश और लालू यादव, Tejashwi yadav बोले -कांग्रेस अब भी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी

जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से कांग्रेस को एक बार फिर से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अभी भी विपक्षी गुट में सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं, टीमसी प्रमुख ममता बनर्जी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपनी कांग्रेस को विपक्ष के रूप में कमजोर पार्टी मानने लगे हैं।

तेजस्वी यादव ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात 2024 के आम चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता की सिलाई के चल रहे प्रयासों के तहत है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के लिए भाजपा को हराना एकमात्र व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा होनी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि एक अच्छी शुरुआत की गई है। बिहार ने एक अच्छा खाका प्रदान किया है और इसे कहीं और दोहराया जाना चाहिए। नीतीश जी कई नेताओं से मिल चुके हैं लालू जी भी बोल चुके हैं मैं भी मिलता रहता हूं सोनिया जी के वापस आने के बाद नीतीश जी और लालू जी उनसे मिलेंगे और आगे के रास्ते पर चर्चा करेंगे।

गौरतलब है की पिछले महीने, नीतीश ने भाजपा के साथ जद (यू) के गठबंधन को समाप्त कर दिया, और बिहार में एक नई गठबंधन सरकार बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ हाथ मिलाया। यादव ने कहा कि इससे विपक्षी दलों में 'आशा' पैदा हुई है और एक मंथन शुरू हो गया है जिसे आने वाले दिनों में पूरे देश में महसूस किया जाएगा।