2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर नीतीश कुमार ने दिया दिलचस्प जबाव, बोले- मैं रहू या ना रहूं...

जयपुर। आज बुधबार को जदयू के नेता नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार कके डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर भी छुए। शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्मंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को आडे हाथों लिया और जमकर निशाना साधा

नीतीश कुमार ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पलटवार कहा कि, कहा कि बीजेपी को लगता था विपक्ष खत्म हो जाएगा लेकिन अब हम भी विपक्ष में हैं । नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना उन पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में आने वाले अबब 2024 में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा हम रहें या न रहें लेकिन वे 2024 में नहीं रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं विपक्ष को 2024 के लिए एकजुट होने की भी अपील की और कहा कि 2024 में बीजेपी को सत्ता से बहार का रास्ता दिखायेंगें
जब मीडियाकर्मियों ने नीतीश कुमार से पूछा कि क्या वे 2024 के लिए विपक्ष से पीएम पद की दावेदारी करेंगे तो इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे पद के लिए उम्मीदवार नहीं हूं।

राबड़ी देवी ने नीतीश को किया माफ
सूत्रों के मुताबिक बिहार के पूर्व CM राबडी देवी ने नीतीश कुमार की पूरानी गलतियों को माफ कर दिया है। राबडी देवी बोली बोलीं राबड़ी देवी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं ये सब आप लोगों की वजह से ही हुआ है, इतना ही नहीं इस दौरान राबड़ी ने कहा कि पुराना सब माफ है।