नीतीश कुमार दोहरापन वाली बात करते हैं, बीजेपी के 8 केबिनेट मंत्री परिवारवाद से बने हैं— तेजस्वी यादव

जयपुर। बिहार के विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की परिवारवाद वाली टिप्पणी पर निशाना साधा हैं। तेजस्वी यादव ने कहा बिहार केबिनेट में बीजेपी के 8 मंत्री परिवारवाद के कारण बने हैं इन्हे बर्खास्त करना चाहिए।
दरअसल तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने सवाल पूछा कि, प्रधानमंत्री के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कह चुके हैं कि, परिवारवाद ठीक नहीं है, और जो लोग बिना काबिलियत के पद पर बैठते हैं वे टिक नहीं पायेंगे इस पर आपका क्या कहना है..? मीडिया के इस सवाज का जबाव देते हुए तेजस्वी यादव कहा, हम लोग लोकतंत्र में जीतते हैं, और लोकतंत्र में कोई भी बिना चुनाव के विधानसभा या संसद में नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि, राजतंत्र तो है नहीं, हम चुनकर आते हैं।

नीतीश कुमार पर पलटवार

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों में दोहरापन हैं। उनके बिहार कैबिनेट में एक ही पीढ़ी के नहीं दूसरी तीसरी पीढ़ी के मंत्री बने हुए हैं। बिहार केबिनेट में लगभग 8 मंत्री ऐसे हैं जो परिवारवाद के कारण मंत्री बने हुए हैं। तेस्जवी यावद ने कहा अगर परिवारद मुख्यमंत्री को खतरनाक लगता है तो उन्हें उनके मंत्री अशोक चौधरी, सुनील कुमार, जयंतराज, सम्राट चौधरी, संतोष सुमन मांझी, नीतिन नवीन, सुमित कुमार सिंह को बर्खास्त कर देना चाहिए। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जेडीयू का मतलब जनता का दमन और उत्पीडन बताया उसके लिए भी कुछ बोल देते।