8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शपथ समारोह आज दोपहर 2 बजे

जयपुर। जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख एंव वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 8वीं बार शपथ लेंगे। उनके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह आज दोपहर 2 बजे आयोजित किया जायेगा। आइये जानते हैं एनडीए से अलग होकर किस प्रकार महागठबंधन के साथ सरकार बना रहे हैं नीतीश कुमार यहां आपको पुरी गणित बताते हैं।

एनडीए गंठबंधन से अलग होने के बाद कल नीतिश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मिलकर राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा किया। नीतीश कुमार ने तेजस्वी सहित अन्य विपक्षी महागठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी थी।
बता दे कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं जिसमें इस समय कुल 242 सदस्य हैं। अतः बहुमत हासिल करने के लिए 122 सदस्यों की जरूरत है। वहीं, नीतीश कुमार ने राज्यपाल को 167 सदस्यों की सूची सौंपी है जो कि 122 के जादूई आंकडों से काफी अधिक है। गठबंधन में अलग अलग पार्टियों के आंकडों की बात करें तो जदयू के पास अपने 45 विधायक हैं और एक निर्दलीय विधायक का उसे समर्थन प्राप्त है। वहीं, राजद के पास 79 विधायक हैं। और कांग्रेस के पास 19 विधाकय है। भाकपा.माले के 12 विधायक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो-दो विधायकों का भी नीतीश कुमार को समर्थन प्राप्त है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्च के चार विधायक भी नीतीश कुमार का समर्थन कर रहे हैं।
बिहार में महागठबंधन के बाद अब बीजेपी अलग थलग पड गई है। वहीं, बीजेपी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की जनता का अपमान किया हैं। बीजेपी ने उन्हें कम सीट लाने पर भी मुख्यमंत्री बनाया था। वहीं, नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने बीजेपी पर जदयू को तोडने के आरोप लगाये।