कांग्रेस के बिना नहीं बन सकती कोई भी सरकार, 2024 में कांग्रेस गठबंधन बीजेपी को हरायेगी: संजय राउत

जयपुर। शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के बिना कोई भी पार्टी अपनी सरकार नहीं बना सकती। संजय राउत आज पूणे प्रेस क्लब द्वारा आयोजित जेएस करंदीकर स्मारक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे, ​जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ एक गठबंधन वाली पार्टी ही सरकार बनायेगी। और यह सरकार बीजेपी के एक पक्षीय सरकार को समाप्त कर देगी। उनका कहना है कि कांग्रेस के बिना कोई भी सरकार नहीं बन सकती है। कांग्रेस देश की एक प्रमुख  पार्टी है। कांग्रेस विपक्षी पार्टी भी है और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां हैं।

इस दौरान मीडिया ने जब संजय राउत से राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा दिये गये बयान जिसमें कहा कि 'भाजपा कई दशकों तक सत्ता में रहेगी' के बारे में पूछा गया गया तो संजय ने जबाव दिया कि भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है तो वह विपक्ष में रहेगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा 105 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल है।'
राउत का एलान यूपी से लडेंगे चुनाव
राउत से जब यूपी ने होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पूछा गया तो राउत ने कहा कि वे यूपी से भी चुनाव लडेंगे । उन्होंने कहा कि हालांकि हम यूपी में एक छोटे खिलाडी हैं लेकिन चुनाव लडेंगें। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम गोवा, दादरा नगर हवेली में होने वाले चुनावों की तैयारी कर रहे हैं।