अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का बड़ा बयान

जयपुर। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने अफगानिस्तान के हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मलाला ने अफगानिस्तान की ​महिलाओं और लड़कियों के बारे में विशेष रूप से चिंता जाहिर की है। मलाला ने सोमवार को विश्व नेताओं से तत्काल
तालिबान पर कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि वे विश्व के कईं बड़े नेताओं से बात करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, मलाला ने अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए कहा कि जो बाइडेन को अफगानिस्तान की मदद करने के लिए साहसिक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कई वैश्विक नेताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही थीं।

यूसुफजई ने बीबीसी न्यूज़नाइट को बताया, "यह वास्तव में इस समय एक तत्काल मानवीय संकट है कि हमें अपनी सहायता और सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है।"

आपको याद दिला दें कि मलाला भी तालीबान के अत्याचार को झेल चुकी हैं। मलाला द्वारा महिला शिक्षा को प्रोहत्सान देने के कारण मलाला यूसुफजई को 2012 में एक पाकिस्तानी तालिबान बंदूकधारी द्वारा सिर में गोली दी गई थी। इसके बाद भी मलाला बच गई थीं।

युसुफ़ज़ई ने न्यूज़नाइट को बताया, "मैं अभी अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हूं, ख़ासकर वहां की महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर। उन्होंनें कहा कि मुझे अफगानिस्तान में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं सहित कुछ कार्यकर्ताओं से बात करने का अवसर मिला, और वे अपनी चिंता मुझे बता रहें हैं कि उन्हें यकीन नहीं है कि उनका जीवन कैसा होगा। वहीं, यूसुफजई ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को एक पत्र भेजकर अफगान शरणार्थियों को स्वीकार करने और उन्हें जगह देने के लिए आग्रह किया।