जयपुर। भाजपा का कथित नेता नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी चार दिनों से पुलिस से फरारा चल रहा था। नोएडा पुलिस ने गालीबाज त्यागी की सूचना देने वाले को 25 हजार रूपये के ईनाम की भी घोषणा की थी। त्यागी के साथ पुलिस ने 3 लोगों और अरेस्ट किया है।
श्रीकांत त्यागी को पकडने से पहले नोएडा पुलिस ने उनकी पत्नि को हिरासत मेें लिया। पुलिस का मानना था कि वह श्रीकांत त्यागी की लोकशन को जानती थी। लोकेशन की जानकारी मिलते ही पुलिस और एकटीएफ की टीम ने त्यागी को धर दबोचा। पुलिस त्यागी की गिरफ्तारी के मामले में प्रेस काॅन्फ्रेंस भी करेगी।
बता दें, कि कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। वह महिला को गाली गलौज करता है और उसे धमका रखता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई की।
इस मामले में लापरवाही बरतने पर थाना इंचार्ज एक si और 4 कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं और सोसाइटी में घुसकर हमले करने वाले सात आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।