जयपुर। स्मार्ट वियरेबल्स डिवाइस निर्माता Noise ने भारतीय बाजार में एक और किफायती स्मार्टवॉच Noise ColorFit कैलिबर को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच में कलर डिस्प्ले और 15 दिनों की बैटरी लाइफ, 60 स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च की गई है। इसके अलावा, घड़ी में कई स्वास्थ्य-ट्रैकिंग विशेषताएं भी हैं, जिनमें ऑक्सीजन लेवल और हृदय गति मॉनिटर भी शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच 150 से अधिक कस्टमाइजेबल क्लाउड वॉच फेस को सपोर्ट करती है। आइये इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Noise ColorFit कैलिबर की भारत में कीमत
Noise ColorFit कैलिबर की भारत में कीमत 3,999 रुपये है। हालांकि इसे फ्लिपकार्ट से फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप पर दिए गए 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच की बिक्री 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, रेड और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगी।
स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो नॉइज़ कलरफिट कैलिबर में 240×280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.69 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच में SpO2 और 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर के साथ जोड़ा गया थ्री-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह घड़ी तनाव, नींद और मासिक धर्म चक्र पर नजर रख सकती है और शरीर के तापमान को माप सकती है। वहीं फिटनेस प्रेमियों को अपनी फिटनेस पर नज़र रखने में मदद करने के लिए 60 स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। यह धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68-रेटेड बिल्ड के साथ भी आता है।
नई लॉन्च की गई स्मार्टवॉच एंड्रॉइड फोन या आईफोन के साथ जोड़े जाने पर नोटिफिकेशन अलर्ट प्रदान कर सकती है। यह ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ भी आता है। स्मार्टवॉच में चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक चार्जर मिलता है।