Noise ColorFit Pulse ग्रैंड स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हुई, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। वियरेबल डिवाइस बनाने वाली कंपनी Noise ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। Noise ColorFit Pulse Grand को कंपनी अगले हफ्ते अमेजन के माध्यम से भारत में बेचने के लिए तैयार है। Noise ColorFit Pulse Grand स्मार्टवॉच 1.69-इंच LCD डिस्प्ले के साथ पेश की गई है। और यह 150 वॉच फेस विकल्पों के साथ आता है। फिटनेस ट्रैकर में 60 फिटनेस मोड हैं जो हृदय गति और रक्त ऑक्सीजन स्तर की निगरानी, मासिक धर्म और नींद पर नज़र रखने जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।

Noise ColorFit Pulse की भारत में कीमत
भारत में नॉइज़ कलरफिट पल्स ग्रैंड की कीमत 3,999 रुपये होगी। यह ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के माध्यम से बेची जायेगी। यह शैंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू, जेट ब्लैक और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। सीमित लॉन्च ऑफ़र के तहत इस वॉच को 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे 1,999 रुपये में बेचा जायेगा।

Noise ColorFit Pulse स्पेसिफिकेशंस
नया नॉइज़ कलरफिट पल्स ग्रैंड में 1.69 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। नॉइज़ कलरफिट पल्स ग्रैंड में 150 क्लाउड-आधारित वॉच फ़ेस मौजूद हैं। फिटनेस ट्रैकर में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग है।

Noise ColorFit Pulse Grand 60 में फिटनेस मोड दिये गये हैं। यह यूजर्स के रक्त ऑक्सीजन स्तर (SpO2) और 24x7 हृदय गति की निगरानी के साथ-साथ अपनी नींद और मासिक धर्म चक्र ट्रैक कर सकती है। लिस्टिंग के अनुसार, फिटनेस ट्रैकर में 15 मिनट के चार्ज के साथ लगभग 1,500 मिनट (25 घंटे) बैटरी बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा होने की उम्मीद है।