Noise ने भारत में लॉन्च की दो नई स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स से हैं लैस

जयपुर। टेक कंपनी Noise ने भारत में दो नई स्मार्टवॉच ColorFit Pro 4 और ColorFit Pro 4 Max को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें ब्लूटूथ कॉलिंग, बेहतर डिस्पले, ऐप्पल के सिरी, अमेज़ॅन एलेक्सा और Google असिस्टेंट जैसे वॉयस असिस्टेंट फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

ColorFit Pro 4 Max की कीमत और फीचर्स
नॉइज़ कलरफिट प्रो 4 मैक्स की कीमत 3,999 रुपये है। ColorFit Pro 4 Max पर ब्लूटूथ कॉलिंग भी उपलब्ध है, जिससे आप कॉल कर सकते हैं लेकिन टेदरिंग के लिए आपको एक फोन की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस स्मार्टवॉच में कोई eSIM सुविधा नहीं है। ColorFit Pro 4 Max आपको ऐप्पल के सिरी, अमेज़ॅन एलेक्सा और Google सहायक जैसे वॉयस असिस्टेंट मिलेंगे जिसकी कमांड से आप अलार्म सेट करने या अन्य फंक्शन खोल सकते हैं। Noise ColorFit Pro 4 Max 1.80-इंच TFT LCD के साथ 240×258 पिक्सेल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 40Hz है,

नॉइज़ कलरफिट प्रो 4एस
ColorFit Pro 4 थोडी सस्ती कीमत पर आती हैं। इसकी कीमतत 3,499 रुपये है। यह 356×400 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 1.72-इंच टीएफटी एलसीडी के साथ आता है लेकिन बेहतर 60 हर्ट्ज डिस्प्ले के साथ। यह ColorFit Pro 3 के डिस्प्ले साइज से 25 प्रतिशत अधिक है। दोनों स्मार्टवॉच 7 दिनों तक के बैटरी बैकअप के साथ-साथ पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 प्रतिरोध के साथ आती हैं। ColorFit Pro 4 और ColorFit 4 Pro Max रीयल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग के लिए सपोर्ट के साथ आते हैं।