जयपुर। भारतीय कंपनी Noise ने बाजार में NoiseFit Core स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर फीचर के साथ पेश की गई है। इसके अलावा इसमें यह 13 स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं। स्मार्टवॉच में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 30 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम है। वही, इसे धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है। आइये इस स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स पर विस्तार से नजर डालते हैं।
NoiseFit Core की कीमत
NoiseFit Core को 5,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। और फिलहाल यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। स्मार्टवॉच चारकोल ब्लैक और सिल्वर ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
NoiseFit Core के फीचर्स
NoiseFit Core में 1.28-इंच का TFT डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 240×240 पिक्सल है। इय वृत्तकार डिजाइन मे पेश की गई है। यूआई नेविगेट करने के लिए डायल के दाईं ओर एक सिंगल बटन के साथ घड़ी आती है। इसे जिंक अलॉय मेटल बॉडी के साथ बनाया गया है और यह IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
इस स्मार्टवॉच में 13 स्पोर्ट्स मोड दिये गये हैं। वहीं, इसका सबसे खास फीचर 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग है। यह वॉच स्लीप ट्रैकिंग के साथ आती है। यूजर्स म्यूजिक और इसके साथ स्मार्टफोन पर चलने वाले कैमरे को भी कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्टफोन की मदद से वॉच को वेदर अपडेट के साथ-साथ कॉल और मैसेज के नोटिफिकेशन भी मिल सकते हैं। NoiseFit Core iOS और Android दोनों प्लटेफॉर्म को सपोर्ट करती है। इसमें पावर देने के लिए 285mAh की बैटरी मौजूद है।