जयपुर। (Mano Gurjar) नोकिया ब्रांड की लाइसेंसधारी HMD Global ने वैश्विक बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन नोकिया सी सीरीज के तहत लॉन्च किया है। फोन का नाम नोकिया सी 30 दिया गया है। इस फिलहाल विश्व स्तर पर लॉन्च किया गया है HMD ने अभी तक Nokia C30 के भारत लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Nokia C30 की कीमत
स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 2GB RAM + 32GB की कीमत €99 यानि लगभग 8700 रूपये है। वहीं 3GB RAM + 32GB और 3GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है।
Nokia C30 के फीचर्स
Nokia C30 स्मार्टफोन में 6.82-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। प्रासेसर का नाम बताया नहीं गया है। इस प्रोसेसर को 3GB तक रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरे की बात करें तो Nokia C30 बैक पैनल पर एक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें एक एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी के साथ-साथ वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सेल छवि सेंसर के साथ पैक किया गया है। बजट नोकिया फोन एंड्रॉइड 11 गो सॉफ्टवेयर पर चलता है। इस फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन की कुछ अन्य विशेषताओं में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर आदि शामिल हैं।