जयपुर। Nokia भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन Nokia G11 Plus लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को मिड रेंज कीमत में लॉन्च किया है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में 5000 एमएएच की बैटरी, 50MP मुख्य कैमरा के साथ डूअल रियर कैमरा, 90Hz डिस्प्ले आदि हैं। कंपनी ने इसे लॉन्च करने के लिए कोई विशेष इवेंट का आयोजन नहीं किया। इसे चुपचाप ही भारत में लॉन्च कर दिया। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Nokia G11 Plus की भारत में कीमत
Nokia G11 Plus को अब कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और यह 12,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह कीमत डिवाइस के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। यह लेक ब्लू और चारकोल ग्रे शेड्स में उपलब्ध है।
Nokia G11 Plus के स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स की बात करें तो Nokia G11 Plus में 6.5 इंच का एचडी+ वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है।
प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Unisoc T606 दिया गया है जिसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 512GB तक की अतिरिक्त स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। और नीचे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से 10W चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट है। Nokia का दावा है कि वह 3 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सिस्टम है जिसमें 50MP का मुख्य लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। रियर कैमरे एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का फिक्स्ड फोकस कैमरा है।
यह डिवाइस एंड्रॉइड 12 ओएस पर बूट होता है। इसकी IP52 रेटिंग है और यह एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है जो अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। यह FM रेडियो को सपोर्ट करता है और इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक है। डुअल-सिम 4जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस इसके कुछ कनेक्टिविटी विकल्प हैं।