जयपुर। एचएमडी ग्लोबल ने भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम मंगलवार को नया Nokia PureBook S14 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इस प्योरबुक को 3 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट के Big Billion Days सेल में बेचा जायेगा। नया लैपटॉप में 11वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है। और माइक्रोसॉफ्ट के नवीनतम विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Nokia PureBook S14: कीमत
Nokia PureBook S14 के बेस मॉडल की कीमत 56,990 रुपये है और इसे 3 अक्टूबर को Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। लैपटॉप की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। यह
Nokia PureBook S14 के फीचर्स
Nokia PureBook S14 में 82 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ 14 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है जिसे इंटेल आईरिस एक्सई ग्राफिक्स के साथ जोड़ा गया है। लैपटॉप का वजन महज 1.4 किलोग्राम है। डिवाइस 512GB NVMe SSD हार्ड डिस्क मौजूद है। यह 8GB और 16GB रैम विकल्प के साथ आता है। यह माइक्रोसॉफ्ट का नवीनतम विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है। लैपटॉप में फायरिंग स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमोस के सपोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक 3.0 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट शामिल हैं। इस लैपटॉप में बैटरी कितने एमएएच की दी गई है इसकी जानकारी फिलाहाल कंपनी ने नही दी है।