जयपुर। नोकिया ब्रांड लाइसेंसधारी HMD Global अगले महीने एक नया टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। इस टैबलेट को Nokia T20 नाम पेश किया जायेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र जारी किया है जिसमें प्रोडक्ट का एक रिटेल बॉक्स देखाई दे रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह HMD Global का पहला नया Nokia T20 टैबलेट हो सकता है और यह आगामी 6 अक्टूबर के लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है। एक वर्चुअल इवेंट होगा जहां कंपनी Nokia T20 टैबलेट के साथ नए हैंडसेट लॉन्च कर सकती है।
बता दें कि कंपनी 6 अक्टूबर के दिन लॉन्च इवेंट में Nokia 3310, Nokia 8110 4G, Nokia 6.2 और Nokia XR20 स्मार्टफोन को पेश कर सकती है।
Nokia T20 टैबलेट
नोकिया के दो टैबलेट मॉडल नंबर TA-1392 और TA-1397 को कुछ दिनों पहले एक रूसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इनमें एक मॉडल वाई-फाई संस्करण होगा जबकि दूसरे को वाई-फाई + 4 जी होने वाला है।
पिछली रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कंपनी यूनिसोक प्रोसेसर और माली-जी52 के साथ नोकिया टी20 टैबलेट पर काम कर रही है। यह संभावना है कि डिवाइस या तो Unisoc Tiger T618 या Tiger T700 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आने वाले नोकिया टैबलेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
रिपोर्टों के माध्यम से पता चलता है कि आगामी Nokia T20 टैबलेट में 10.36-इंच की स्क्रीन, 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी।