जबरदस्त कैमरा और धांसू बैटरी के साथ Redmi Note 11 Pro Plus 5G भारत में लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज भारत में अपनी रेडमी नोट 11 सीरीज के तहत दो नये स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं। जिसमें एक Note 11 Pro Plus 5G स्मार्टफोन है। वहीं दूसरा Redmi Note 11 Pro है। यहां हम आपको Note 11 Pro Plus 5G के बारे में बताने वाले हैं जिसे कंपनी ने 108 मेगापिक्सल कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी, 8GB + 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। आइये इस फोन कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Redmi Note Pro Plus 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 11 Pro Plus 5G को यह तीन वेरिएंट में पेश किया गया है जिसके 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। Redmi Note 11 Pro Plus 5G की बिक्री भारत में 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह डिवाइस mi के जरिए उपलब्ध होंगे।

Redmi Note 11 Pro Plus 5G स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 11 Pro Plus 5G में 6.67-इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने इस फोन को भी इवॉल प्रो डिज़ाइन के साथ पेश कियाा है। फोन की सुरक्षा के लिए कंपनी फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, पीछे की तरफ फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश दिया है।

प्रोसेसर, मेमारी एवं सॉफ्टवेयर
Redmi Note 11 Pro Plus 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है जो कि अधिकतम 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसमें 3GB डायनेमिक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ एक माइक्रोएसडी सपोर्ट भी है। यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। यह MIUI 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। आपको कुल सात बैंड के सपोर्ट के साथ 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है।

कैमरा फीचर्स
कंपनी ने Redmi Note 11 Pro Plus में जबरदस्त कैमरा फीचर्स दिये हैं। फोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 108MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 8MP का सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर होता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा है।
बैटरी फीचर्स
बैटरी के मोर्चे पर, फोन में 67W टर्बो चार्जर और डुअल-स्प्लिट-फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वह बॉक्स में 67W फास्ट चार्जर शिप करेगी।