जयपुर। Nothing ने कुछ दिनों पहले ही भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (1) लॉन्च किया था। कंपनी ने अब इस फोन को भारत में खुली ब्रिकी के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी इस स्मार्टफोन कल यानि 5 अगस्त को भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध करवाएगी। इस फोन की खासियत है कि यह पारदर्शी बैक डिजाइन के साथ आता है। साथ ही पीछे की तरफ एलईडी लाइट्स लगी हुई हैं जो नोटिफिकेशन आने पर ब्लिंक करती हैं। आइये इस फोन कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Nothing Phone (1) भारत में कीमत एवं उपलब्धता
नथिंग फोन 1 अब ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है। बिक्री दोपहर 12 बजे से लाइव है। वहीं कीमत की बात करें तो फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। दूसरे 8 जीबी+ 256 जीबी वैरिएंट के लिए कीमत 35,999 रुपये और 12जीबी +256जीबी वैरिएंट के लिए 38,999 रुपये है।
Nothing Phone (1) के फीचर्स
स्मार्टफोन में 6.55.इंच का Full HD display दिया गया है जिसकी 120 Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी ऑक्टा.कोर प्रोेसेसर दिया गया है जिसे अधिकतम 12जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल रैम के साथ जोडा गया है।
कैमरों की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ डुअल.कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में पावर देने के लिए 4500 एमएच की बैटरी दी गई है।