अब Instagram पर रील्स देखने के लिए देना होगा चार्ज, जानें क्या है पूरा माजरा

जयपुर। इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए नया सब्सक्राइबर्स प्रोग्राम पेश किया है। सब्सक्राइबर्स प्रोग्राम यूजर्स से क्रिएटर्स द्वारा एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए चार्ज करेगा। इंस्टाग्राम के एमडी एडम मोसेरी ने ट्विटर के माध्यम से यह घोषणा की है।
इस प्रोग्राम के तहत, क्रिएटर्स के पास यह विकल्प होगा कि वे अपने फॉलोअर्स से रील्स देखने, और कोई पोस्ट करने का चार्ज ले सकते हैं। यह चार्ज मासिक आधार पर लिया जायेगा।
Instagram सब्सक्राइबर प्रोग्राम के तहत क्रिएटर्स मुख्य रूप से तीन लाभ प्रदान करेगा जिसमें सब्सक्राइबर चैट, एक्सक्लूसिव पोस्ट और प्रोफाइल पर रील और एक्सक्लूसिव टैब शामिल हैं।

सब्सक्राइबर चैट

इसके तहत तो फॉलोअर्स क्रिएटर्स के सीधा चैट के माध्यम से जुड सकते हैं। एक क्रिएटर उनके साथ सीधे जुड़ने के लिए अधिकतम 30 फॉलोअर्स का समूह बना सकता है। ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, "मैसेंजर द्वारा संचालित ग्राहक चैट सीधे आपके इनबॉक्स या स्टोरी से बनाई जा सकती हैं और 24 घंटों के बाद यह अपने आप ही हट जायेगी।

इंस्टाग्राम, सब्सक्राइबर चैट
क्रिएटर अपनी सामान्य या स्पेशल स्टोरियों में "Join Chat" स्टिकर का भी उपयोग कर सकते हैं ताकि वे सीधे ग्रुप चैट में शामिल हो सकें। उन्हें इनबॉक्स में एक "सब्सक्राइबर" टैब दिखाई देगा जो उनकी चैट को व्यवस्थित करने में उनकी मदद करेगा।

रील एवं पोस्ट

क्रिएटर्स के पास प्लेटफ़ॉर्म पर रीलों, पोस्ट सहित कुछ पेवॉल केंटेंट होगा। यह कंटेंट केवल ग्राहकों को ही दिखाई देगी और केवल वे ही इन पोस्ट पर टिप्पणी या लाइक कर पाएंगे।