जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंडा में शानदार जीत के अब में निगाहें गुजरात पर हैं। गुजरात में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं, हालांकि अभी चुनावों की तारीख फिक्स नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने फिर से गुजरात में भाजपा शासन लाने के लिए अभी से रोड शो और रैलिया शुरू कर दी हैं। आज प्रधानमंत्री ने 10 किमी लंबा भव्य रोड शो किया। प्रधानमंत्री इन दिनों कई आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह राज्य में हैं। वह आज शाम गुजरात पंचायत महासम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें राज्य के पंचायती राज संस्थानों के तीन स्तरों के एक लाख से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फूलों की मालाओं से सजी एक खुली जीप एक खुली हुई जीप में दिखाई दिये। इस जीप में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल एवं मौजूद थे। पीएम मोदी ने गांधीनगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय, हवाई अड्डे से कमलम तक रोड शो किया और इस दौरान हजारो की तादात में उनके समर्थक मौजूद रहें। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कल ट्वीट करते हुए अपनी कार्यक्रम की जानकारी दी और लिखा, "गुजरात के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं आज और कल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहूंगा। आज शाम चार बजे पंचायत महासम्मेलन को संबोधित करूंगा, जहां पंचायती राज संस्थाओं के कई प्रतिनिधि शामिल होंगे।"
गौरतलब है कि हाली ही उत्तर प्रदेश में, भाजपा गठबंधन ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में से 255 सीटों पर जीत हासिल की हैं वहीं, उत्तराखंड में पार्टी को 70 में से 47 सीटें मिली हैं। गोवा में, भाजपा ने 40 में से 20 सीटें जीतीं और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन हासिल किया, जबकि मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन ने 60 में से 31 सीटें हासिल कीं हैं।