जयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय बैंकिग यूजर्स के लिए नया यूपीआई डिजिटल पेमेंट सिस्टम शुरू किया हैं। बैंक के मुताबिक इस नई भुगतान विधि के लिए किसी इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी। आइये जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें।
जिस तरह यूजर्स अन्य बैंकिग ऐप से लेनदेन करने के लिए यूपीआई उसी तरह फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को भी अपने बैंक खाते को अपने फीचर फोन से जोड़ने के लिए अपने बैंक डेबिट कार्ड का उपयोग करना होगा। इसके बाद उन्हें एक UPI पिन कोड सेट करना होगा।
एक बार यह हो जाने के बाद, चार नए विकल्प हैं जिनका उपयोग करके उपयोगकर्ता वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों लेनदेन कर सकते हैं।
इन तरीकों से कर सकते हैं पेमेंट
Apps on UPI phones: अब स्मार्टफोन की तरह, अब फीचर फोन भी कुछ UPI ऐप्स को सपोर्ट करेंगे। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है।
IVR-based or voice-based UPI transaction: इस पद्धति का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को आईवीआर नंबर पर कॉल करना होगा। कॉल के दौरान आपको दिये गये निर्देशों को फॉलो करना होगा। इसमें आपको मनी ट्रांसफर, एलपीजी गैस रिफिल, फास्टैग रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज, ईएमआई पुनर्भुगतान और बैलेंस चेक जैसे फीचर्स मिलेंगे।सही विकल्प दर्ज करना होगा और फिर उस नंबर का चयन करना होगा जिसे आप भुगतान करना चाहते हैं। अंत में आपको राशि और यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।
मिस्ड कॉल-बेस्ड ट्रांजैक्शन: इस विधी में आप एक मिस्कॉल के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। विभिन्न वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन करने के विकल्प प्राप्त करने के लिए। यह तरीका आईवीआर आधारित तकनीक के समान होगा। यह विधी IVR-based or voice-based UPI transaction विधी के आधार पर काम करती है।