जयपुर। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा फिसड्डी साबित हो रही है। इस फिल्म से आमिर और उनके फैन्स को काफी उम्मीदें थी लेकिन सोशल मीडिया पर बाॅयकाट अभियान का असर इस फिल्म पर दिखने लगा है और यह फिल्म् फ्लाॅफ की राह पर चल पडी है। और ऐसा हम फिल्म की कमाई को देखकर कह रहे हैं।
दरअसल फिल्म् को रिलीज हुए आज छटवां दिन हैं। और पिछले पांच दिनों के आंकडे देखें तो कमाई के मामले में फिल्म फिसड्डी साबित हो रही है।
लाल सिंह चड्ढा की कमाई की बात करें तो यह 11 अगस्त को रिलीज की गई थी। फिल्म ने पहले दिन यानी कि रक्षाबंधन की छुट्टी वाले दिन 12 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन 7.26 करोड़ और तीसरे दिन 9 करोड़ की कमाई की। चौथे और पांचवे दिन फिल्म ने क्रमशः 10 करोड़ और 7.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस हिसाब से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 45.46 करोड़ रूपए हो चुकी है। वहीं, इस फिल्म के बजट की बात करें तो यह 180 करोड़ रूपये है।
फिल्म की कमाई की इस रफ्तार से देखकर लग रहा है कि फिल्म को 100 करोड का आंकडा छूने में भी जोर ओयगा। हालांकि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को कड़ी टक्कड़ अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन ने भी दी है। रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई है।