अब राजकीय चिकित्सालय में जाँच की रिपोर्ट के लिए मरीजों को ज्यादा देर नहीं करना पड़ेगा इतंजार

-भामाशाहो के सहयोग से करीब 7 लाख की 5 पार्ट की CBC मशीन का किया शुभारंभ

-एक साथ हो सकेंगी 60 से 100 मरीजों की जाँच

शाहपुरा न्यूज  - अब शाहपुरा में स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जाँच की रिपोर्ट के लिए मरीजों को ज्यादा देर इतंजार नही करना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सालय में बुधवार को भामाशाहो के सहयोग से करीब 7 लाख की 5 पार्ट की CBC मशीन का शाहपुरा विधायक आलोक बेनिवाल व नगरपालिका के चेयरमैन बंशीधर सैनी ने फीता काटकर के शुभारंभ किया। अब चिकित्सालय में एक साथ 60 से 100 मरीजों की जाँच हो सकेगी। उप जिला चिकित्सालय में भामाशाह रामवतार ताखर व डॉ ओमप्रकाश भदाला की ओर से ये जाँच मशीन दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बेनीवाल ने भामाशाहो का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। उप जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ हरीश मोहन मुदगल ने बताया 15 से 20 दिन के बाद जाँच करवाने के बाद घर बैठे अपने फोन में जाँच रिपोर्ट देखने की भी सुविधा शुरू की जायेगी। इस दौरान विधायक बेनीवाल ने चिकित्सकों के ओपीड़ी रूम व प्रसूति वॉर्ड का भी किया निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के लिए निर्देश दिये। इस मौके पर कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण, आमजन व चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा।