अब इस अभिनेत्री ने राज कुंद्रा पर लगाया यौन शोषण का आरोप कहा, डरी हुई थी मैं ले​किन वो.....

जयपुर। राज कुंद्रा, जोकि इन दिनों अश्लील मूवीज बनाने के केस में 14 दिनों कि न्यायिक हिरासत हैं। राज कुंद्रा की जमानत की अर्जी को मुंबई की निचली अदालत ने 28 जुलाई को खारिज कर दिया था। इस बीच अब वॉलीबुड जगत की कईं हीरोईन और मॉडल खुलकर सामने आ रहीं हैं और उन पर यौन शोषण का इल्जाम लगा रहीं हैं। इनमें एक अभिनेत्री शर्लिन चौपड़ा ने राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉटस के खिलाफ एफआई दर्ज करवाई है। हॉटशॉटस ऐप पर चौपडा ने यौन दुराचार का आरोप लगाया था।
शर्लिन चोपड़ा ने पोर्नोग्राफी मामले में अपना बयान मुबंई क्राइम ​ब्रांच में दर्ज करवाया है। बता दें कि इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2021 में राज के खिलाफ यौन उत्पीड़न एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर के दौरान शर्लिन ने खुलासा किया कि 2019 में राज कुंद्रा ने मेरी बिजनेस मैनेजर को प्रस्ताव मीटिंग के बुलाया था, मीटिंग के बाद किसी मैसेज को लेकर राज कुंद्रा उनके घर आ गया था और उनके विरोध के बावजूद भी राज कुंद्रा ने चोपड़ा को किस किया। जिस पर वह चर्चा करना चाहता था। 27 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद, शर्लिन ने दावा किया कि एक मैसेज को लेकर तीखी बहस के कारण राज अघोषित रूप से उसके घर आया था। बता दें कि इस मालले में कुंद्रा पर भारतीय दंड संहिता की कईं धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
वहीं एक और अभिनेत्री ने एफआईआर दर्ज कराई जिसमें बताया कि राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स के लिए पोर्न शूट करने के लिए उन्होंने मजबूर किया गया था। इधर पुछताछ के लिए पुलिस जब कुंद्रा को घर लेकर पंहुची तो शिल्पा साथ उनकी तीखी बहस हुई। शिल्पा ने कहा इस काम की क्या जरूरत थी। इसे परिवार का नाम बदनाम हुआ, और कईं प्रोजक्ट्स मेरे हाथ से निकल गये।