जयपुर। आरबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए नई घोषणा की है। आरबीआई ने कहा कि अब से देश के सभी बैंकों के एटीएम से पैसे निकलाने के लिए एटीम कार्ड लगाने की जरूरत नहीं पडेगी। बिना कार्ड के भी पैसे निकाले जा सकेंगे। आरबीआई ने यह सुविधा एटीएम कार्ड के होने वालों स्कैम से बचने के लिए शुरू करने जा रही है। अब केवल स्मार्टफोन की सहायता से ही एटीएम से पैसे निलाले जा सकेंगे।
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रबी शंकर ने एक बयान में कहा, "हम कार्ड स्किमिंग से बचने के लिए कार्ड-रहित नकद निकासी की शुरुआत कर रहे हैं। यूपीआई के जरिए प्रमाणीकरण शुरू करने का प्रस्ताव है। इसका उपयोग किसी भी बैंक के एटीएम, थर्ड पार्टी एटीएम या व्हाइट लेबल एटीएम से निकासी के लिए किया जा सकता है। हम इसके सिस्टम में बदलाव और निर्देशों पर काम कर रहे हैं।"
बंद नहीं होंगे क्रडिट कार्ड और डेबिट कार्ड
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "हम क्रेडिट/डेबिट कार्ड जारी करना बंद नहीं करेंगे, क्योंकि कार्ड के माध्यम से अन्य सुविधाऐं भी मिलेंगी। गवर्नर ने कहा कि रेस्तरां, दुकान या किसी अन्य किसी जगह पेमेंट करने के लिए कार्ड का इस्तेमाल करते हैं इसलिए इसलिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी रहेंगे।”
कैसे काम करेगा नया तरीका
सबसे पहले आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें बैंक में रजिस्टर्ड नंबर और एक्टिव यूपीआई होनी चाहिए।
एटीएम मशीन पर आपको "कैशलेस निकासी" का विकल्प चुनना होगा।इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देगा, जिसे यूपीआई ऐप में स्कैन करना होगा। फिर यूजर यूपीआई पिन डालेगा और एटीएम मशीन से कैश निकल जाएगा