सवाई माधोपुर और मथुरा के मध्य चलने वाली सवारी गाड़ी पुनः स्पेशल के रूप में बहाल

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 05 अक्टूबर,
सवाईमाधोपुर–मथुरा–सवाई माधोपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली सवारी गाड़ी की सेवा पुनः बहाल कर दिया गया है | सवाई माधोपुर और मथुरा के मध्य पूर्व में चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 54794/54793 को गाड़ी संख्या 04794 मथुरा से सवाई माधोपुर स्पेशल को 07 अक्टूबर से एवं गाड़ी संख्या 04793 सवाई माधोपुर से मथुरा को 08 अक्टूबर से स्पेशल गाड़ी के रूप में पुनः बहाल कर दिया गया है | इस गाड़ी 02 एसएलआर, 09 सामान्य श्रेणी के कोच और 02 स्लीपर कोच सहित कुल 13 कोच होंगे |
मथुरा से सवाई माधोपुर की ओर जाने वाली स्पेशल गाड़ी संख्या 04794 प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे मथुरा से प्रस्थान कर मुड़ेसी रामपुर दोपहर 02:09 बजे ,चूरामन नगरी दोपहर 02:14 बजे, जैजनपट्टी दोपहर 02:22 बजे, रानीकुंड रारह दोपहर 02:28 बजे, धारूरमुई जाघना दोपहर 02:36 बजे, भरतपुर दोपहर 02:45 बजे,सेवार दोपहर 02:59 बजे, जैचोली दोपहर 03:06 बजे,पिन्गोरा दोपहर 03:13 बजे, केला देवी दोपहर 03:24 बजे, सालाबाद दोपहर 03:31 बजे,बयाना दोपहर 03:46 बजे, डुमरिया दोपहर 03:59 बजे, फतेह सिंघपुरा शाम 04:09 बजे, धिन्डोरा हुक्मिखेरा शाम 04:16 बजे, हिण्डौन सिटी शाम 04:25 बजे, सिकरोड़ा मीना शाम 04:36 बजे, श्री महावीर जी शाम 04:44 बजे, खंदिप शाम 04:52 बजे, पिलिओदा शाम 04:59 बजे, छोटी ओदई शाम 05:09 बजे,गंगापुर सिटी शाम 05:35 बजे, लालपुर उमरी शाम 05:49 बजे, नारायणपुर तत्वार शाम 05:59 बजे, नोमोडा शाम 06:09 बजे, मलारना शाम 06:18 बजे, मोखोली शाम 06:34 बजे, रणथम्भौर शाम 06:44 बजे आगमन होकर सवाई माधोपुर शाम 07:35 बजे पहुंचेगी |
इसी प्रकार वापसी में सवाई माधोपुर से मथुरा की ओर जाने वाली स्पेशल गाड़ी संख्या 04793 प्रतिदिन सुबह 05:45 बजे सवाई माधोपुर से प्रस्थान कर रणथम्भौर 05:54 बजे, मोखोली 06:04 बजे, मलारना 06:15 बजे, नोमोडा 06:24 बजे, नारायणपुर तत्वार 06:34 बजे, लालपुर उमरी 06:44 बजे, गंगापुर सिटी 07:00 बजे, छोटी ओदई 07:17 बजे, पिलिओदा 07:26 बजे, खंदिप 07:34 बजे, श्री महावीर जी 07:44 बजे, सिकरोड़ा मीना 07:51 बजे, हिण्डौन सिटी 07:58 बजे, धिन्डोरा हुक्मिखेरा 08:08 बजे, फतेह सिंघपुरा 08:15 बजे, डुमरिया 08:29 बजे, बयाना 08:40, सालाबाद 08:53, केला देवी 08:59 बजे, पिन्गोरा 09:09 बजे, जैचोली 09:17 बजे, सेवार 09:29 बजे, भरतपुर 09:45 बजे, धारूरमुई जाघना 09:59 बजे, रानीकुंड रारह 10:06 बजे, जैजनपट्टी 10:14 बजे, चूरामन नगरी 10:21 बजे, मुड़ेसी रामपुर 10:49 बजे आगमन होकर मथुरा 11:35 बजे पहुंचेगी |

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है | इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है |यात्रियों से अनुरोध है कि ऊक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे |