नर्सिंग प्रशिक्षणर्थियों ने लिया मतदान का संकल्प

-स्वीप गतिविधि के तहत धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित


बारां, 13 मार्च। धूम्रपान निषेध दिवस के उपलक्ष में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन एवं सीइओ व नोडल अधिकारी स्वीप रामावतार गुर्जर के मार्गदर्शन में नव मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीयन एवं आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ोतरी हेतु स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेज एवं गजनपुरा स्थित एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सहित सभी एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र मीणा ने धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित जन को मतदान का संकल्प दिलाया। सह स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित जन को लोकतंत्र के पर्व में मतदान द्वारा लोकतंत्र को सशक्त करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने की बात कही, वही नव मतदाताओं को प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन, सिविजिल, एवं केवाईसी एप डाउनलोड करवाया एवं अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर  बैठे वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल अवजमते.मबप.हवअ.पद पर फॉर्म 6 के तहत मतदाता सूची में पंजीयन करने व फॉर्म 6 बी द्वारा ईपिक को आधार से लिंक करने एवं फॉर्म 8 से वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन को ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी गयी वही वीएचए द्वारा ईपिक नंबर या ईपिक पर दिए गए बार व क्यूआर कोड या अपने मोबाइल नंबर की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम देखने तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की जानकारी भी दी गई ,साथ ही सीबीजील ऐप द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर 100 मिनट के अंदर समाधान प्राप्त करने के बारे में बताया एवं केवाईसी ऐप द्वारा अपने क्षेत्र से चुनाव उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने के बारे में समझाया गया ।

मेहंदी रचा कर दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने आकर्षक मेहंदी में निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशन वोटर हेल्पलाइन, सीविजील ऐप को दर्शाते हुए सबसे पहले करो यह काम ,वोटर लिस्ट में देख लो नाम तथा चुनाव का पर्व देश का गर्व, उम्र 18 खुशी अपार, नाम जुड़ेगा पहली बार जैसे जागरूकता संबंधी नारों के साथ आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य पवन वैष्णव, संतोष मेघवाल, आईईसी समन्वयक नीतू शर्मा, उप प्राचार्य वंदना पनेहल, वार्डन चंद्रकला बैरवा, स्वीट सदस्य जितेंद्र मीणा, रघुवीर मीणा, नर्सिंग ट्यूटर यवन नगर, हेमलता मेहरा, रेखा स्वामी, वीरेंद्र यादव, अरविंद आर्य, हीरा नामा तथा प्रशिक्षणार्थी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।