शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केंद्र बूंदी एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार अंकिता पोटर के द्वारा पूरे जिले में चलाए जा रहे पोषहार वितरण कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुगना महावर तथा रामकन्या वर्मा के साथ मिलकर पोषाहार वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
जिसमें गर्भवती महिलाओं को पोषाहार बांटा गया। उनको पोषाहार में चावल तथा दाल की सामग्री चावल तथा गेहूं की सामग्री बांटी गई। पोषाहार वितरण के अंतर्गत गर्भवती महिलाएं प्रमिला, कविता एवं सुनीता मौजूद थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में सुगना महावर आंगनवाड़ी सहायिका रामकन्या वर्मा, आशा सहयोगिनी रुकमणी साहू मौजूद थी।