156 महिलाओं को वितरित किए गए पोषण किट
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में चलाए जा रहे सुपोषित मां अभियान के तहत गुरुवार को डीसीएम,महावीर नगर व छावनी क्षेत्र विशेष वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अभियान में पूर्व में चयनित 154 महिलाओं को कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार के चेयरमेन हरिकृष्ण बिरला ने पोषण किट भेंट किए। अभियान के तहत डीसीएम क्षेत्र में 68, महावीर नगर में 64 व छावनी क्षेत्र में 24 महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध कराए गए हैं। अभियान के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा अभावग्रस्त व अल्प आय वर्ग परिवारों की ऐसी महिलाएं जिनमें पोषण की कमी हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। चयनित गर्भवतियों को दिए जाने वाले स्वास्थ्य कार्ड की सहायता से उनके स्वास्थ्य की निरंतर जांच व गर्भावस्था के दौरान रखने वाली सानधानियों की भी जानकारी देने के साथ ही हर माह सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हरिकृष्ण बिरला ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से पात्र महिलाओं को अभियान के माध्यम से लाभान्वित करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक महिला का स्वास्थ्य पूरे परिवार के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। मां केवल जननी नहीं होती बल्कि परिवारों की कई पीढियों की देखभाल का जिम्मा उठाती है। इसलिए आने वाली पीढ़ी की सेहत के लिए जननी की सही देखभाल करना अनिवार्य है। सुपोषित मां अभियान के माध्यम में हमारा लक्ष्य समाज के वंचित तबके में महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना भी होना चाहिए।
इस दौरान पूर्व महापौर महेश विजय, पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, भाजपा जिला महामंत्री जदगीश जिंदल एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीणा, मंडल अध्यक्ष संजय निझावन, रविंद्र सिंह, इंदरमल जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा सिंह, पार्षद गोपाल राम मंडा, रीता सलूजा,सुनील गौतम, सोनू धाकड़, भानुप्रताप, केपी सिंह, विनय जसवंत, जॉंटी बना,जस्सु दिवाकर, राजेश कुशवाह, कृष्ण कुमार सामरिया, नरेंद्र सेन, भूपेंद्र भाया, वेद कश्यप, शानू कश्यप, मीना प्रजापति, विनय राठौर सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।