डीआरएम,कोटा के समक्ष अधिकारियो/कर्मचारियों ने ली संविधान दिवस की शपथ

डीआरएम,कोटा के समक्ष अधिकारियो/कर्मचारियों ने ली संविधान दिवस की शपथ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 26 नवम्बर,
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में डीआरएम मनीष तिवारी ने प्रत्येक वर्ष '26 नवम्बर' को मनाये जाने वाले संविधान दिवस की शपथ शनिवार,26 नवम्बर को अपने सभी शाखा अधिकारियो तथा कर्मचारियों को दिलायी । भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।

रेल अधिकारियो और कर्मचारियों द्वारा संविधान दिवस की शपथ :-
“ हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय,विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 को इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।