संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|
मेज नदी पर बरसो पुरानी पुलिया व एनीकट को तोड़ने का मामला
हिण्डोली क्षेत्र के ग्राम अशोकनगर के पास स्थित मेज नदी पर बरसो पुरानी पुलिया व एनीकट को तोड़ने के मामले को लेकर सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे तीन विभागों के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों व जलदाय विभाग के अधिकारी के बीच नोकझोंक हुई ।बाद में ग्रामीणों के विरोध के चलते हैं एनएचएआई के अधिकारियों को वहां से जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के अधिकारियों ने 7 दिन के भीतर मेज नदी की पुलिया पर बने एनीकट को तोड़ने के को लेकर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपा था। जिस पर जिला कलेक्टर ने तीन अधिकारियों की समिति गठित कर सोमवार को मौके पर भिजवाने के निर्देश दिए थे। इस मामले की जानकारी हिण्डोली,अशोकनगर के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में पहले से ही लोग वहां एकत्र हो गए ।इस दौरान के कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। तीनों विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएन व्यास ने एनएचएआई के मैनेजर चौधरी से कहा कि पुलिया व एनीकट काफी पुराना है। ऐसे में 6 साल पहले फोरलेन की पुलिया बनाई थी। ऐसे में उस समय निर्धारित मापदंड क्यों नहीं अपनाए। उस समय नई पुलिया ओर अधिक ऊंचाई पर बनाई जाती तो यह समस्या नहीं आती। आपके तथ्य गलत है ।एनीकट व पुलिया जनता के लिए है एवं जनता की पेयजल की सुविधा रहेगी। इसे किसी भी कीमत पर नहीं हटाया जाएगा ।इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता आरके पाटनी के भी मौजूद रहे। मामला चर्चा में आते देखकर यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे मैनेजर यहां से चले गए। वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि एनीकट को छेड़ा तो परिणाम ग़लत होंगे। । इस दौरान हिण्डोली से कांग्रेस नेता हनुमान व्यास ऋतुराज पारीक, इलियास अंसारी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मुकेश झंवर, अतुल लाठी, भाजपा नेता भैरूप्रकाश नकलक, किसान नेता आमोद शर्मा ,करण सिंह हुंदल, युवराज सिंह कसाणा, हिम्मत सिंह हाडा उपसरपंच दीपक जैन, पंचायत समिति सदस्य चिरंजीत कुमावत महेंद्र भील ,कुलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।