जयपुर। प्रदेश में कोरोना विस्फोट के बाद सरकार कोरोना गाइडलाइन जारी कर चुकी हैं जिसमें कईं पाबंदिया लगाई गई हैं। सार्वजनिक आयोजन, नाईट र्क्फयू और आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिये हैं। राजस्थान में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर आज राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा दैनिक भास्कर से रूबरू हुए।
परसादी लाल मीणा ने बताया किय ओमीक्रोन ज्याद खतरानाक नहीं है। अगर ज्यादा खतरनाक होता तो आज अस्पतालों में भीड़ होती और अस्पताल भरे होते। उन्होंने कहा फिलहाल आठवीं से उपर के स्कूल खुले बंद नहीं किये जाने चाहिए।
जब स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि कोरोना के केस प्रदेश में 11 गुणे बढ़ चुके तो आप इसे कैसे कंट्रोल करेंगे, इस सवाल का जबाव देते हुए मीणा ने कहा कि हमने प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ा दी है। और वैक्सीन के मामले में भी हम टॉप पर हैं। 31 जनवरी तक हम 100 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लगा देंगे। और 31 जनवरी के बाद वैक्सीन के बिना एंट्री बंद करा देंगे।
जब मीणा से कोरोना के फैलने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट ने बहुत पहले कह दिया था कि तीसरी लहर आएगी। लेकिन ज्यादा खतरनाक नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन की छूट देने से कोरोना के केस ज्यादा बढ़े हैं। अगर उस समय 31 दिसंबर की रात को कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगा दिया होता तो इतने केस नहीं आते।
आठवीं क्लास से उपर के स्कूलों को बंद करने कके सवाल पर मीणा ने कहा कि 15 से 18 साल तक के बच्चों का हम वैक्सीनेशन कर रहे हैं, बाकी स्कूलों को अभी बंद करने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी जरूरत पड़ी तो सरकार कोई भी फैसला लेने को स्वतंत्र है।