जयुपर। भारत में ओमीइक्रोन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोराना का यह नया वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहा है। आगामी संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश में मौजूदा कोविड -19 स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
भारत में ओमीक्रोन 200 पार
भारत में अब तक ओमाइक्रोन के 200 से अधिक मामले दर्ज किये जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले राष्ट्रीय राजधानी में मिले हैं। बुधवार तक, शहर में 57 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (54), तेलंगाना (24), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15) और गुजरात (14) का स्थान है। जम्मू और कश्मीर में तीन ओमाइक्रोन मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दो-दो मामले हैं।
मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओमाइक्रोन को लेकर चेतावनी दे चुकी है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इस पर चिंता व्यक्त कर चुका है। अब तक किए गए वैज्ञानिक शोध के अनुसार, डेल्टा संस्करण की तुलना में ओमीक्रोन तीन गुना अधिक गति से फैलता है।
इस बीच, देश में कोविड -19 के कुल 34,758,481 हो चुके हैं, जिसमें 478,325 मौतें शामिल हैं। वहीं वर्तमान में 78,190 सक्रिय केस हैं जो 575 दिनों में सबसे कम है।
इसके अलवा सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है कि जिसमें केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड -19 संक्रमण के रुझानों की जांच करने और रात के लॉकडाउन जैसे कदमों पर विचार करने के लिए भी कहा। केंद्र ने बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लगाने का भी सुझाव दिया