संगठन की ओर से अशोक पाराशर द्वारा हदयांश को आर्थिक मदद को लेकर पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश को 31,000 रुपए का चेक सौपा
भरतपुर, संगठन की ओर से हृदयांश को आर्थिक मदद नरेश कुमार शर्मा सब इंस्पेक्टर राजस्थान पुलिस के पुत्र हृदयांश की दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी के इलाज हेतु राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश संरक्षक अशोक पाराशर द्वारा राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला भरतपुर की ओर से 31000 रुपए की राशि का चैक पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश को समर्पित किया।
इस अवसर पर लोकेंद्र कुमार प्रवक्ता जिला कार्यकारिणी, सुधीर कटारा ब्लॉक सेवर अध्यक्ष, राजेश कुमार शर्मा सदस्य जिला कार्यकारिणी, चंद्रपाल सदस्य जिला कार्यालय, मदन मोहन शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, गिरवर कुंतल शहर कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।