अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न, बालिकाएं शिक्षा के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर भी ध्यान दे: एकता धारीवाल

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

अभिभावक बालिकाओं को बेटा समझकर संस्कारित करें, बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए यह बात समाजसेवी डॉ. एकता धारीवाल ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सूचना केन्द्र नयापुरा कोटा के सभागारा में आयोजित जिला स्तरीय ‘मेरी बेटी, मेरा सम्मान’ समारोह में कही।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. एकता धारीवाल, एडीएम सीलिंग एस.एन. आमेटा रहे।
डॉ. एकता धारीवाल ने छात्राओं द्वारा ‘गाड़ी वाला आया कचरा निकाल...’ सामूहीक नृत्य की प्रस्तुति पर बोलते हुये कहा की साफ-सफाई एवं अवेयरनेस ही महामारी से बचाव का मूल मंत्र है। इस लिए बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा, तब ही देश आगे बढ़ पायेगा।
इनसे पूर्व एडीएम सीलिंग एस.एन. आमेटा ने अंतरराष्टÑीय बालिका दिवस पर बोलते हुये कहा की बालिकाओं की क्षमताओं और शक्तियों को पहचान कर उनके लिए दिल खोलकर अवसर मुहैया कराने चाहिए। अंतरराष्टÑीय बालिका दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य है कि बालिकाओं की आवाज को सशक्त करना है। वही उन्होंने कहा की दुनियाभर में कई ऐसे इलाके जहां बालिका को कम महत्व दिया जाता है और बालिकाओं के साथ विवाह, शिक्षा, सामाजिक स्तर में कई तरह के भेदभाव किए जाते है। उन्होंने कहा की लडकÞा-लडकÞी में लैंगिंग विभेद खत्म करें और बेटियों को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए उनका हर कदम पर साथ दें। कार्यक्रम में कैथून की प्रधानाचार्य श्रीमती स्रेह लता चड्ढा ने भी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रेखा जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही बालिकाओं द्वारा ‘श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्..., भजन पर सामूहिक नृत्य से हुआ
समग्र शिक्षा कोटा के अति.जिला परियोजना समन्वयक पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में कोटा के समस्त 6 ब्लॉंक में खेल सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामाजिक सरोकार में उपलब्धि प्राप्त करने वाली कक्षा 6 से 12 तक की 100 छात्राओं को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही तीन दिव्यांग छात्र-छात्राओं को लेबटॉप व अन्य यंत्र भेंट किये गये। समारोह में मीना मंच, अध्यिापिका मंच एवं किशोरी शैक्षिक उत्सव आत्मरक्षा प्रशिक्षण से संबधित प्रदर्शनी व कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रेखा जैन, श्रीमती ममता शर्मा अध्यापिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गनाहेड़ा, उषा राजपूत, पायल विजयवर्गीय, पूजा गुप्ता, सतीश सुमन, ममता शर्मा का विशेष सहयोग रहा।