अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर राजसमंद में भी बड़े स्तर पर आयोजन किए जाएंगे

राजसमन्द। श्री द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में 20 जनवरी से 22 जनवरी तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएंगा। महोत्सव को लेकर मंदिर कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जहाँ मंदिर के कार्यकारी अधिकारी विनीत सनाढ्य ने जानकारी दी कि श्री द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली की आयोजन समिति द्वारा श्री द्वारकेश वाटिका में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएंगा।

इसके बाद शाम 6 बजे राय सागर झील व श्री द्वारिकाधीश मंदिर में दीप दान किया जाएगा व शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में कोको पंडित ब्रजवासी द्वारा भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया जाएंगा।

महोत्सव के अगले दिन 21 जनवरी को सायं 4 बजे श्री द्वारकेश वाटिका में ‘‘सनातन धर्म में विज्ञान या विज्ञान में सनातन धर्म’’ पर प्रवचन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएंगा।

इसके बाद महोत्सव के अंतिम दिन 22 जनवरी को श्री द्वारिकाधीश मंदिर से श्री द्वारकेश वाटिका तक शोभायात्रा निकाली जाएंगी ओर वाटिका में दिव्य महारास व आतिशबाजी की जाएंगी।