जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौर पर सुरक्षा में हुई चूक ने अब सियासी रंग ले लिया है। बीजेपी हर तरफ से कांग्रेस को घेर रही है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि प्रधाानमंत्री की जान को कोई खतरा नहीं था। वे पंजाब में पूरी तरह सुरक्षित थे। और इस मामले की पूरी डिटेल मैने प्रियंका गांधी को दी है।
चन्नी के इस बयान पर बीजपी प्रवक्ता संबित पात्रा भड़क गये और पंजाब सीएम के इस बयान पर पलटवार किया। संबित पात्रा ने सवाल पूछते हुए कहा कि प्रियंका गांधी कौन हैं जिन्हें पीएम सिक्योरिटी चूक के बार में ब्रीफ दिया है। प्रियंका गांधी कौनसे संवैधानिक पद पर हैं जो उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी दी है। संबित पात्रा ने कहा कि एक सिटिंग सीएम ने प्रियंका गांधी को ब्रीफ किया है,पीएम सिक्योरिटी को लेकर प्रियंका गांधी होती कौन हैं। संबित ने पंजाब सीएम पर तंज कसा और कहा कि चन्नी साहिब थोड़ा ईमानदार हो जाइए। आपने प्रियंका गांधी को अवश्य यह बात कही होगी कि “काम हो गया सी …आपने जो बोला था,वो हो गया!
वहीं, पंजाब सीएम ने कहा कि पंजबा को बदनाम करने वालों को हमेशा पीछे मुड़ना पड़ा है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए महामृत्युंजय पाठ कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। भाजपा सरकार इसे जबरदस्ती राजनैतिक तूल दे रही है और इस पर सियासत कर रही है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले को प्रधानमंत्री का ड्रामा बताया और कहा कि पंजाब रैली में कुर्सियां खाली पड़ी थी तो साहब वंहा जाकर किसे भाषण देते। पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री को नकार दिया है।