हिण्डोली पँचायत समिति सभागार में शनिवार को राज्यमन्त्री अशोक चाँदना ने जन सुनवाई की।

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी

मंत्री चाँदना ने की जनसुनवाई।
दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
कल की तारीख में धर्मशाला से खाली हो जाना चाहिए बीसीएमओ कार्यालय :- मंत्री चांदना

जनसुनवाई के दौरान मंत्री चाँदना ने लोगो के अभाव अभियोग सुने व मौके पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
जन सुनवाई के दौरान मंत्री चाँदना ने एक एक करके लोगो की समस्या सुनी । वही लोगो ने मंत्री चाँदना को सड़क , पानी , बिजली , अतिक्रमण जैसे कई मुद्दे सामने आए। जिस पर मंत्री ने मौके पर समस्याओं का निस्तारण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उधर ग्राम बावड़ीखेड़ा के ग्रामीणों ने भी खेल मैदान की 15 बीघा भूमि पर गांव के ही कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसके शिकायत जनसुनवाई में मंत्री को की गई। जिस पर मंत्री चांदना ने मौके पर ही एसडीएम व तहसीलदार को जल्द अतिक्रमण हटवाने हेतु निर्देशित किया।

मंत्री चांदना ने बीसीएमओ को लगाई फटकार।

वही एक ओर कस्बे के ग्रामवासियो ने अस्पताल प्रशासन द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते मंत्री चांदना से शिकायत की। कस्बे के युवा विक्रम सिंह हाड़ा ने अस्पताल परिसर में धर्मशाला में नियम विरुद्ध संचालित बीसीएमओ कार्यालय व खराब पड़ी एम्बुलेंस को लेकर शिकायत की। हाड़ा ने बताया कि 2015 में तत्कालीन चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ , सांसद सुभाष बहेड़िया , विधायक व वर्तमान राज्यमंत्री अशोक चांदना ने धर्मशाला का लोकार्पण जनता के हित मे किया था। लेकिन जब से ही जनता के लिए बनी धर्मशाला में बीसीएमओ कार्यालय संचालित है। ज़िस पर मंत्री चांदना ने बीसीएमओ डॉ. जगवीर सिंह को जमकर फटकारते हुए जल्द ही धर्मशाला में संचालित बीसीएमओ कार्यालय को जल्द खाली करने की बात कही ।उसके बाद लोगो ने भी मंत्री चांदना आभार जताया।
जन सुनवाई के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा , मनोज सैनी , कुलदीप सिंह रेण , सजला बना , मुकेश झंवर , मांगी बाई , हनुमान व्यास , समेत कई कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।