बेटे पर रेप के आरोपों पर मंत्री महेश जोशी बोले- 'सच्चाई का साथ दूंगा चाहे ये प्रकरण हो या कोई और'

जयपुर। राजस्थान जलदाय विभाग मंत्री महेश जोशी अपने बेटे लगे रेप केस के संगीन आरोपों पर चुप्पी तोडते हुए कहा कि वे हमेशा सच्चाई का साथ देंगे चाहे ये प्रकरण हो या कोई और प्रकरण हो।
महेश जोशी ने मीडिया से कहा कि, फिलहाल इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली हैं। इसलिए जितना आप जानते हैं उतना ही मैं जानता हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है मैं हमेशा सच्चाई का साथ दूंगा।

अधिकारी बयान देने से बच रहे
महेश जोशी राजस्थान सरकार में नंबर दो पर माने जाते हैं। सीएम के बाद ब्यूरोकेसी में उनकी अच्छी पकड़ है। और इसी कारण पुलिस अधिकारी इस मामले में बयान देने से बच रहे हैं। वहीं मंत्री और उसके बेटे का कहना है कि पुलिस की तरफ से कोई कॉल आता है तो जरुर को -ऑपरेट करेंगे।

बीच पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप
वहीं दूसरी ओर पीडिता ने मंत्री पुत्र पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पीडिता ने बताया वह उसके साथ अननुचुरल सेक्स करता था। पोर्न दिखाकर वही ऐसा ही करने के लिए दबाव देता था। नहीं मानने पर रेप करता और रस्सी से बांध देता था। शराब पीने के बाद उसकी हैवानियत बहार आती थी। कईं बार उसने दोस्त के घर, होटल और यहां तक कार्यलय में भी रेप किया। पीडिता की वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाली।
पीड़िता ने दर्ज एफआईआर में पुलिस को बताया कि मंत्री पुत्र अपने पिता के ऊंचे पद की धमकी देता था। पहली बार जब जयपुर से धोखे से सवाई माधोपुर ले गया और वहां ले जाकर नशा देकर गंदा काम किया तो उस दौरान ही वीडियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर जयपुर , दिल्ली समेत कई शहरों में साथ ले गया और रेप करता रहा।