अतुल्य संसार
जयपुर |
अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में सेवारत फार्मासिस्ट एंप्लॉय एसोसिएशन रजिस्टर्ड के तत्वाधान में महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे डॉ अर्चना शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं गणेश जी के सामने दीप प्रज्वलित करके वंदना करी एवं शिविर का आयोजन किया । डॉ अर्चना शर्मा जी को बुके, माला देखकर उनका स्वागत किया विश्वकर्मा जिस के उपलक्ष में डॉ अर्चना शर्मा ने केक काटकर सेवारत फार्मासिस्टो बधाई दी । शिविर में 63 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। प्रदेश
अध्यक्ष संतोष कुमार चांदोलिया ने बताया कि वर्तमान में कोरोनावायरस माहमारी में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी आ गई है जिससे महिलाओं एवं प्रसुस्ताओ को रक्त कमी होने से उनकी मृत्यु हो जाती है रक्तदान से उनको नया जीवन मिलेगा । इसी कामना करते हुए सेवारत फार्मासिस्टो ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।