दादा की सेवानिवृत्ति पर घोडी पर बैठकर झुमा नन्हां सा पाेता.

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / जाखल
जब दादा के रिटायरमेंट पर उनका नन्हां सा मासुम एक साल का पाेता खुशी के इजहार मे घाेडी पर बैठकर झुुमने लगे तो लाेग दॉताे तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गए |
ऐसा ही एक नजारा जाखल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक शिक्षक के रिटायरमेंट सम्मान समारोह में देखने को मिला. संस्था मे सेवारत पुस्तकालय अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया .समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य जयसिंह सिहाग थे. अध्यक्षता गंगाराम गोरा शीथल ने की तथा विशिष्ट अतिथि देवकरण सिंह. नवरत्न सिंह. संतकुमार मीणा. सुरेश कुमार, विकास कुमार थे. अतिथियाें ने अपने ही गॉव की स्कुल में लगातार साढे सताईस साल की पुस्तकालय अध्यक्ष के रूप में बेदाग सेवा निभाने वाले पुस्तकालय अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी की भुरभुरी प्रशंसा की तथा कहा कि ये संयाेग ही है  कि जिस स्कूल में वे पढे थे उसी स्कूल में बतौर पुस्तकालय अध्यक्ष के रुप मे साढे सताईस साल के सेवाकाल के बाद उसी स्कूल से सेवानिवृत्त हाेना एक गर्व की बात है यही नहीं एक ओर संयाेग देखा गया कि जिस दिन सेवानिवृत्त समारोह हुआ उसी दिन इनका जन्म दिवस था  प्रधानाचार्य सुरेंद्र पारीक ने कहा कि संस्था के हर कार्य में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले ऐसे कर्म योद्धा शिक्षक पर आज संस्था का संपूर्ण स्टाफ व विद्यार्थी वर्ग गौरवान्वित है . जिन्होंने हमेशा आगे होकर संस्था के कार्य को बेखुबी निभाने का कार्य किया. शिक्षक विश्वनाथ सोनी ने संस्था काे एक अलमारी भेंट की. सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक सुनील झाझरिया.नरेश कुमार .रामस्वरूप सैनी.अशोक कुमार .श्रीमती प्रतीका. पिंकी . मुन्नी देवी .संजीव कुमार. शीशराम सहित अनेक शिक्षक गण .परिजन व रिश्तेदार गण मौजूद थे. सेवानिवृत्ति पर विश्वनाथ सोनी का एक वर्षीय मासुम पाेता भुविक साेनी भी अपने दादा के साथ घाेडी पर बैठकर डीजे की धुन पर नाचते हुए घर तक पहुंचा ताे लाेगाे ने दॉताे तलेे अंगुली दबाने लगे ऐसा नजारा आपने न ताे कभी सुना है. और न ही देखा हाेगा जब अपने शिक्षक दादा की सेवानिवृत्ति पर उनका एक वर्षीय पोता भी डीजे की धुन पर घोड़ी पर बैठ कर नाचने लगे  अंत मे सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी ने बच्चों को मिठाई बॉटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की संचालन शिक्षक सुनील कुमार ने किया|