जयपुर। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक निजी स्कूल में एक दर्दनाक हादसे में स्कूल के एक बच्चे की मौत हो गई और एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा स्कूल में लगे झूला के टूटने से हुआ जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
बहराइच सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने संवाददाताओं से कहा कि"बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिले के सभी स्कूलों की जांच करेंगे और यह भी रिपोर्ट लेंगे कि कितने स्कूलों में असुरक्षित झूले हैं। हम बसों की भी जांच करवाएंगे। हम इस विषय पर नोटिस भी देंगे और आगे की कार्रवाई करें,"
वहीं बच्चों के परिजनों का कहना है कि हमें इस बारे में अभी तक स्कूल की तरफ कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि स्कूल में बच्चों के साथ क्या हुआ। है। हमें पता चला कि जब हम स्कूल आए तो उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।"