स्वच्छ ग्राम एवं हरित ग्राम पर युवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में ग्राम मंडावरा में स्वच्छ ग्राम एवं हरित ग्राम पर युवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम मैं जनपद के विभिन्न ग्राम के युवा मंडलों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों द्वारा सरस्वती जी को माल्यार्पण कर किया गया । 

मुख्य अतिथि श्री नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा की गांव को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए सरकार की इस मुहिम में हम सब को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपने गांव एवं अपने देश को स्वच्छ बनाए इन्होंने ग्रामीण एरिया में होने वाली खेल व विभिन्न प्रकार के नए खेलों में प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

रिटायर्ड वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एवं पूर्व एसएलसीसी सलाहकार हेमा लाल मेघवंशी ने कहां की गांव को स्वच्छ एवं हरित बनाने में ग्रामीण युवाओं की अहम भूमिका होती है युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए युवा मंडलों को अपने अपने गांव में एक कार्य योजना बनाएं और उपलब्ध संसाधनों एवं प्रशासन के साथ समन्वयक करके अपने गांव को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम करवाना चाहिए इन्होंने सभी को स्वस्थ रहने के लिए कहां की योग क्रियाएं हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही आवश्यक है जिसे हम सभी को अपनाना चाहिए । पूर्व सरपंच केसरी लाल त्रिपाठी ने कहा कि सभी युवा मंडल जागरूक होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे समय-समय पर स्थानीय सामाजिक कार्यों में भागीदारी देते हुए अपने गांव एवं समाज का उत्थान करें। एन वाई वी संतोष रेगर ने सभी प्रतिभागियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं नेहरू युवा केंद्र से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया बाल शोषण एवं महिला शोषण व इनके कौन-कौन से अधिकार होते हैं उनकी विभिन्न तरह की जानकारी प्रदान की एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे युवा मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य को स्टेशनरी वितरित की गई l कार्यक्रम में श्री नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष राम सिंह , रिटायर्ड शाखा प्रबंधक वह पूर्व एलसीसी सलाहकार हेमालाल मेघवंशी युवा मंडल विकास कार्यक्रम के मेंबर श्री राम एवं सभी युवा मंडल के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।