Baran: अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हुऐ एक व्यक्ति गिरफ्तार

संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान 

बारां 15अप्रैल। पुलिस अधीक्षक बारां राज कुमार चौधरी ने सभी थानाधिकारियों व वृताधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों गांजा, स्मैक, अफीम डोडा चूरा आदि की तस्करी - की रोकथाम हेतु अभियान चला कर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस पर अभियान को सफल बनाने हेतु जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में पूजा नागर वृताधिकारी वृत छबड़ा के निर्देशन में झण्डेल सिंह उ0नि० थानाधिकारी हरनावदाशाहजी द्वारा टीम गठित कर 14.04.2023 को दौराने ईलाका गश्त करते हुए आसूचना संकलन कर मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति सुरेश कुमार उर्फ बन्टी वैष्णव निवासी दीगोद जागीर थाना हरनावदाशाहजी को डिटेन कर नियमानुसार पूछताछ कर तलाशी ली गई तो मोटरसाईकिल सवार सुरेश द्वारा परिवहन की जा रही कुल 01 किलो 370 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को जब्त कर आरोपी को पकड़ा गया, मुल्जिम सुरेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बारां पुलिस की मादक पदार्थों तस्करों के विरूद्ध आगे भी लागातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी :- सुरेश कुमार उर्फ बन्टी पुत्र बालचन्द जाति वैष्णव उम्र 22 साल निवासी दीगोद जागीर थाना हरनावदाशाहजी जिला बारा (राज.)