Baramulla Encounter में एक आतंकी की मौत, तीन सुरक्षकर्मी घायल

जयपुर। जम्मु-कश्मीर (Jammu kashmir) के जिला बारामुला (Baramulla) के वानीगाम बाला इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच मुठभेड हो गई। मुठभेड में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया वहीं, दो सैनिक और एक पुलिसकर्मी सहित तीन सुरक्षाबल घायल हो गये। मुठभेड में मारे गये आतंकी की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पायी है। घेराबंदी में फंसे एक और आतंकी के साथ मुठभेड अभी भी जारी है। सेना के मुताबिक ये आतंकी बारामुला में आतंकी हमला करने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने समय पर कार्यवाही की और आतंकवादियों के मंसूबे को नष्ट कर दिया।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड वाले इलाके में और भी आतंकी छुपे होने की संभावना है। सूचना के मुताबिक सुरक्षाबलों ने घेराबंदी करके सर्च अभियान चलाया जिसके दौरान आतंकियों ने फायरिंग करना शूरू कर दिया। इस दौरान सेना के दो जवान और पुलिस के एक जवान के गोली लगने से घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा फायरिंग में सेना का एक खोजी कुत्ता भी मारे जाने की खबर है।

सुरक्षाबलों ने बताया की जब पहले आतंकी को मार गिराया था उसके बाद दूसरे आतंकी को हथियार डालकर सरेंडर करने का मौका दिया था लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी। सुरक्षाबलों ने कहा कि जल्द ही वे दूसरे आतंकी को भी मार गिरायेंगे।
जम्मुकश्मीर पुलिस ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जिला बारामुला के वानीगाम बाला में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने उस स्थान की घेराबंदी कर ली जहां आतंकी छिपे हुए थे। जैसे ही आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने पास होते देखा उन्होंने फारिंग करना शुरू कर दी।