OnePlus 10 Pro लॉन्च डेट सामने आयी, सीईओ पीट लाउ ने किया खुलासा

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने वनप्लस 10 प्रो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह फोन जनवरी में 5 तारीख को लॉन्च कर दिया जायेगा। इससे पहले पीट लाउ यह भी बता चुके हैं कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन क्वालकॉम के सबसे शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा। हालांकि, Pete Lau ने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस सीरीज के तहत OnePlus 10 और OnePlus 10 Pro को लॉन्च किया जा सकता है।

लाउ ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए लॉन्च की जानकारी की पुष्टि की है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आने वाले स्मार्टफोन्स का 5 जनवरी को अनावरण किया जा सकता है।

 

OnePlus 10 Pro के लीक फीचर्स
पिछले लीक्स के आधार पर फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। जिसे 12 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज के जोड़ा जायेगा। इसके फोन में पावर देने के लिए कंपनी IP68 रेटिंग, 5,000 एमएएच की बैटरी लगा सकती है।

जहां तक कैमरों का सवाल है, लीक से पता चलता है कि वनप्लस 10 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट में फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।