OnePlus 10 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, संभावित फीचर्स की मिली जानकारी

जयपुर। प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए विख्यात कंपनी वनप्लस जल्द ही भारत में अपना OnePlus 10 Pro फोन लॉन्च कर सकती है। इस फोन को हाल ही एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। OnePlus 10 Pro को एक लोकप्रिय टिपस्टर ने आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर भी देखा है। जिससे यह संकेत मिलता है कि चीनी ब्रांड भारत में इस फोन को लॉन्च के लिए तैयार है।
वनप्लस 10 प्रो की जानकारी के लिए टिपस्टर मुकुल शर्मा ने इस फोन की जानकारी देने दो अलग-अलग स्क्रीनशॉट साझा किए। पहला स्क्रीनशॉट कंपनी की आधिकारिक सपोर्ट वेबसाइट से लिया गया लगता है। दूसरा स्क्रीनशॉट एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट से लिया जा सकता है जिसमें OnePlus लोगो का और मॉडल नंबर NE2211 है। दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी इस फोन के बारे में नहीं दी है।

भारत में वनप्लस 10 प्रो के संभावित फीचर्स
इस फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वनप्लस 10 प्रो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच LTPO2 AMOLED के साथ पेश किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले HDR10+ को सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल-लेंस सेटअप मिल सकता है। जिसमें एक प्राथमिक लेंस एक 48MP दूसरा 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP टेलीफोटो लेंस के साथ जोड़ा जायेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सामने की तरफ 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। बता दें कि OnePlus ने हाल ही भारत में OnePlus 9RT स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है है जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर के साथ आता है।