OnePlus 10 Ultra डिज़ाइन पेटेंट इमेज सामने आया, इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च की संभावना

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने एक नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Ultra पर काम कर रही है। इस फोन के डिजाइन पेटेंट सामने आये हैं, जिससे यह मालूम होता है कि फोन कैसा दिखेगा। टिप्सटर @TechInsiderBlog ने OnePlus के अपकमिंग OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन का पेटेंट डिजाइन शेयर किया है। वनप्लस की यह इमेज रियर कैमरा सेटअप की जानकारी देती है।

हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकरी इस बारे में नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक कपंनी OnePlus 10 Ultra को इस साल की दुसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen1 प्रोसेसर दिये जाने की भी संभावना है। टिप्सटर बरार के मुताबिक, वनप्लस 10 अल्ट्रा एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस के इन स्मार्टफोन्स की कीमत करीब 23000 से 35000 तक हो सकती है। ।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 10 Ultra को फ्लैगशिप चिपसेट और फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल चिपसेट के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वनप्लस के इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और आईपी रेटिंग जैसे फीचर नहीं होंगे। फोन को 5जी सपोर्ट साथ पेश किया जा सकता है।
फिलहाल फोन के किसी स्पेशिफिकेश और लॉन्च के बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उम्मीद है कंपनी जल्द ही इस फोन के बारे में कोई टिप देगी।