OnePlus 10R ऑनलाइन हुआ लीक हुआ, MediaTek डाइमेंशन 9000 से होगा लैस

जयपुर। प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने के लिए लोकप्रिय कंपनी OnePlus अपनी आर सीरीज के तहत एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। यह फोन OnePlus 10R होने की संभावना है। OnePlus 10R हाल ही में ऑनलाइन हुआ लीक हुआ है। इस फोन के प्रोसेसर सहित मुख्य फीचर्स सामने आये हैं।

OnePlus ने पिछले साल अपना पहला R-सीरीज फोन OnePlus 9R पेश किया था। अब कंपनी इस फोन के उत्तराधिकारी को बाजार में लाने पर काम कर रही है। लीक्स के अनुसार OnePlus 10R में कथित तौर पर MediaTek डाइमेंशन 9000 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर मीडियाटेक का लेटेस्ट चिपसेट है जो 4nm प्रोसेस नोड पर बनाया गया है।
सामने आयी रिपोर्ट्स बताती हैं कि वनप्लस का मीडियाटेक चिप का उपयोग करने का कारण mmWave कनेक्टिविटी की कमी के कारण होने की संभावना है।
OnePlus 10R के संभावित फीचर्स
लीक्स के मुताबिक OnePlus 10R में 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह 128GB स्टोरेज के साथ कम से कम 8GB मेमोरी से लैस हो सकता है। फोन को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि हाल ही भारत में OnePlus ने वनप्लस 9RT लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 42,999 रुपये से शुरू होती है। फोन में 6.62-इंच का डिस्प्ले, 8GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, Android 11 OS, 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500mAh की बैटरी है।