MediaTek डाइमेंशन 9000 प्रोसेसर के साथ OnePlus 10R आर जल्द भारत में होगा लॉन्च

जयपुर। चीन की स्मार्टफो निर्माता वनप्लस जल्द ही भारत में वनप्लस 10 आर स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की टेस्टिंग की जा रही है। जनवरी माह में आयी एक रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया था कि कंपनी OnePlus 10R को 2022 की दूसरी तिमाही में चीन और भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार कर रही है। यह जानकारी भी सामने आयी थी की फोन में MediaTek डाइमेंशन 9000 प्रोसेसर दिया जायेगा। बता दें कि यह फोन वनप्लस 10 प्रो के जैसा होगा जिसे हाल ही चीन में लॉन्च किया गया है।
91Mobiles के मुताबिक चीनी कंपनी इस महीने के अंत में OnePlus 10 Pro को भारत लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसके बाद OnePlus 10R के आधिकारिक रूप से लॉन्च किये जाने की संभावना है। OnePlus 10R का कोडनेम 'अचार' रखा गया है। फोन अभी तक कहीं भी लॉन्च नहीं हुआ है, जिससे हमें हैंडसेट के बारे में बहुत कम जानकारी मिलती है।

OnePlus 10R के संभावित फीचर्स
पिछली रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 10R एक MediaTek डाइमेंशन 9000 SoC को स्पोर्ट करेगा जिसमें कम से कम 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज होगा। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में हमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ बड़ी AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। कथित तौर पर OnePlus 9R और OnePlus 9RT और अन्य OnePlus R-सीरीज स्मार्टफोन 10 आर भी एशियाई बाजारों तक सीमित होगा।

OnePlus 10R का एक कथित डिज़ाइन लीक इस महीने की शुरुआत में एक Weibo पोस्ट के माध्यम से सामने आया था। इमेज लीक ने स्मार्टफोन के पूरे बैक डिज़ाइन को दिखाया गया था। उस तस्वीर के अनुसार फोन में पीछे की तरफ एक आयताकार कैमरा होगा। सेकेंडरी कैमरा सेंसर के बारे में विवरण अभी स्पष्ट नहीं है। फोन में घुमावदार किनारों के साथ घुमावदार डिजाइन दिखाया गया है। बैक पैनल के बीच में OnePlus का लोगो देखा जा सकता है।